logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

सुधा मूर्ति जाएँगी राज्यसभा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऊपरी सदन के लिए किया मनोनीत


नई दिल्ली: वरिष्ठ समाजसेविका और आईटी कंपनी की को-फाउंडर सुधा मूर्ति (Sudha Murti) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट कर दी। इसी के साथ उन्होंने श्रीमती मूर्ति को बधाई भी दी। वहीं राज्यसभा में मनोनीत होने पर सुधा मूर्ति ने प्रधानमंत्री को शुक्रिया कहा है। 

पीएम ने एक्स पर लिखा, "मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी 'नारी शक्ति' का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।"

सुधा मूर्ति के 10 हजार से शुरू हुई इनफ़ोसिस 

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी की शुरुआत सुधा मूर्ति के 10 हजार रूपये से हुई। दरअसल, श्रीमती सुधा पहली व्यक्ति थीं जिन्होंने नारायण मूर्ति को इनफ़ोसिस शुरू करने के लिए 10 हजार रूपये दिए थे। उन्हीं पैसे की मदद से कंपनी ने अपनी शुरुआत की थी। 

शिक्षा और समाज के क्षेत्र में बड़ा काम 

सुधा मूर्ति की पहचान नारायण मूर्ति की पत्नी के तौर पर होती है। हालांकि, उसके पहले उन्हें एक समाज सेविका और शिक्षा के क्षेत्र में करने वाली महिला के रूप में जाना जाता है। सुधा मूर्ति ने बच्चियों की पढाई को लेकर काम किया है। इनफ़ोसिस फउंडेशन के तहत वह देश भर के पिछड़े इलाको में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती हैं।