logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

राज्य के सत्ता संघर्ष की सुप्रीम लड़ाई चार हफ़्ते के लिए टली


नई दिल्ली:महाराष्ट्र में सत्ता के राजनीतिक संकट की सुनवाई चार सप्ताह के लिए टाल दी गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई नवंबर महीने के बाद सुप्रीम कोर्ट में होगी. मंगलवार की सुनवाई में संविधान पीठ ने दोनों पक्षों से अपनी लिखित दलीलें पेश करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों और किन मुद्दों पर कौन से वकील बहस करेंगे, इसकी जानकारी देने का भी निर्देश दिया है. 

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद संविधान पीठ ने दोनों पक्षों को लिखित जानकारी देने का निर्देश दिया. इस मामले में सुनवाई शुरू करने से पहले संविधान पीठ ने कहा कि दोनों पक्षों को संयुक्त रूप से अपनी बात रखनी चाहिए. अदालत ने दोनों पक्षों को मुद्दों को तय करने के लिए एक संयुक्त बैठक करने की भी सलाह दी.यह लिखित पक्ष अगले चार हफ्ते में सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश करना होगा. जो मुद्दे संविधान पीठ के समक्ष पेश होंगे या जिन्हें निर्णय के लिए पेश किया जाएगा, उन्हें संयुक्त रूप से संविधान पीठ के समक्ष पेश किया जाएगा। लिखित बयान देने के निर्देश देने के बाद चार सप्ताह के भीतर लिखित दलीलें देनी होंगी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट सुनवाई की तारीख तय करेगा।