logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

अमरावती में बनेगा टेक्सटाइल पार्क, केंद्र सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी


नई दिल्ली: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के नंदगांव में प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क को केंद्र सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

गोयल ने कहा, "पीएम मोदी ने तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और यूपी में पीएम मित्रा मेगा टेक्सटाइल पार्क की घोषणा की है। यह पीएम के 5F विजन को हासिल करने के लिए एक बड़ी पहल है। ये पार्क भारत को एक वैश्विक आपूर्तिकर्ता और निवेश, निर्माण और निर्यात का केंद्र बनाएंगे।"

20 लाख को मिलेगा रोजगार 

गोयल ने आगे कहा, "कपड़ा भारत का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जो कृषि क्षेत्र के बाद दूसरी सबसे बड़ी संख्या में रोजगार प्रदान करता है। ये पार्क 20 लाख प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करेंगे। यह 70,000 करोड़ रुपये के घरेलू और विदेशी निवेश को भी आकर्षित करेगा।"