logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

समृद्धि महामार्ग का निर्माण राज्य सरकार ने किया, सवाल मुझसे पूछे जारहे: नितिन गडकरी


नागपुर: नागपुर से मुंबई को जोड़ने वाले हिन्दू ह्रदय सम्राट बालसाहेब ठाकरे समृद्धि राजमार्ग के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 11 दिसंबर, 2022 को किया था। जब से महामार्ग यातायात के लिए खोला गया और दुर्घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया। इन हादसों के कारणों को जानने के लिए विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। कुछ के अनुसार, सड़क निर्माण में गलती है, जबकि अन्य का कहना है कि गति सीमा इसका कारण है।

इस पर केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, 'भले ही समृद्धि मार्ग का निर्माण राज्य सरकार ने किया है, लेकिन लोग मुझसे इन सड़कों पर होने वाले हादसों के बारे में पूछते हैं। मैं इस हाईवे का निर्माण करने वाली संस्था 'एमएसआरडीसी' का संस्थापक हूं। इस रूट पर सुधार के लिए राज्य सरकार से दोबारा चर्चा की जायेगी।"

उन्होंने कहा, “यह एक राज्य परियोजना है। हालांकि केंद्र यहां शामिल नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस बारे में चर्चा की गई है।” गडकरी ने कहा कि, “इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या कम करने के लिए वह उनसे दोबारा चर्चा करेंगे। वह मंगलवार को दिल्ली में पत्रकारों से बात कर रहे थे।”