logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

महाराष्ट्र के तीन पुलिस अधिकारी 'राष्ट्रपति पुलिस पदक' से सम्मानित, राज्य के 59 पुलिसकर्मियों को मिला पदक


नई दिल्ली: 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारियों चिरंजीवी रामछबीला प्रसाद, राजेंद्र बालाजीराव दहाले, सतीश रघवीर गोवेकर को विशिष्ट सेवा के लिए 'राष्ट्रपति पुलिस पदक' से सम्मानित किया। इसके साथ ही महाराष्ट्र के 17 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 'पुलिस शौर्य पदक' तथा 39 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए 'पुलिस पदक' से सम्मानित किया गया। राज्य में कुल 59 पुलिसकर्मियों को पदक से सम्मानित किया गया है।

‘राष्ट्रपति पुलिस शौर्य पदक' और 'पुलिस शौर्य पदक' जीवन और संपत्ति की रक्षा, अपराध रोकने और अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशिष्ट वीरता के लिए प्रदान किए जाते हैं। विशिष्ट सेवा के लिए 'राष्ट्रपति पुलिस पदक' पुलिस सेवा में विशेष रूप से उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है।

वहीं, सराहनीय सेवा के लिए 'पुलिस पदक' संसाधनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ प्रदान की गई अमूल्य सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस 2024 पर देशभर में कुल 908 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को 'पुलिस पदक' से सम्मानित किया गया। इसमें महाराष्ट्र के 59 पुलिसकर्मी शामिल हैं।