logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मार कर हत्या, कोलकाता के मध्यमग्राम में वारदात; हत्यारों ने की चार राउंड फायरिंग


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्यारों ने रथ पर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें मौके पर ही रथ की मौत हो गई। घटना के बाद तुरंत रथ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

भारतीय जनता पार्टी के बंगाल चुनाव में जीत के बाद से हिंसा का दौर शुरू है। राजधानी कोलकाता सहित राज्य के अलग अलग हिस्सों में आगजनी सहित हिंसा की घटना सामने आई है। कहीं कांग्रेस ने टीएमसी के कार्यालय में कब्जा कर लिया, तो कही टीएमसी के कार्यालय को आग लगा दी। टीएमसी नेता लगातार घटनाओं के लिए भाजपा को जिम्मेदार बता रही हैं, वहीं, भाजपा के नेता घटनाओं को टीएमसी नेताओं के बीच शुरू संघर्ष का परिणाम बताया। 

अधिकारी के बेहद करीबी नेता

चंद्रनाथ रथ शुभेंदु के बेहद करीबी साथियों में गिने जाते थे। पिछले 12 सालों से रथ अधिकारी के साथ लगातार बने हुए थे। यहीं नहीं भवानीपुर और नंदीग्राम में रथ ने शुभेंदु का चुनावी कार्यक्रम संभाला हुआ था। वहीं रथ की हत्या ने चुनाव में चली आ रही शांति को भंग कर दिया है। जिस तरह से हत्या की गई हैं, उसे पूरी तरह सोची समझी साजिश मानी जा रही है। इसी के साथ वारदात को पूरी तरह चुनावी रंजिश माना जा रहा है। 

हत्यारों ने मारी चार गोली

बुधवार को रथ किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान दो हमलावरों ने गोली मार दी। करीब चार राउंड गोलियां चलाई गई। गंभीर अवस्था में घायल रथ को इलाज के लिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।

चुनावी हिंसा में बंगाल में पांचवी मौत 

जब से पश्चिम बंगाल का चुनाव शुरू हुआ है, तब से लेकर अभी तक पांच लोगों की हत्या की जा चुकी है। मरने वालों में तीन भाजपा और दो टीएमसी से जुड़े हुए बताएं जा रहे हैं। यहीं नहीं पूरे बंगाल में आगजनी और हत्या के लिए करीब 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।