logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

दो IAS अधिकारियों पर 21 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कार का आरोप,जाँच शुरू


नई दिल्ली - प्रशासन के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों ने 21 वर्षीय युवती पर सामूहिक बलात्कार किया है.यह मामला अंडमान निकोबार में सामने आया है.युवती द्वारा लगाए गए आरोप के मुताबिक दो आला अधिकारियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस दो अधिकारियों में से एक मौजूदा समय में दिल्ली स्थित फायनान्शियल कॉर्पोरेशन में व्यवस्थापकीय संचालक के पास पर कार्यरत है.युवती द्वारा किये गए आरोपों को अधिकारियों ने नकार दिया है बावजूद इसके इस मामले की जाँच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया है.

इस मामले में युवती द्वारा दी गयी शिकायत के अनुसार उसके साथ यह घटना इसी वर्ष अप्रैल और मई के महीने में अंडमान-निकोबार में हुई.लड़की के मुताबिक अंडमान निकोबार के तत्कालीन मुख्य और कामगार आयुक्त ने उसे नौकरी का लालच देकर सामूहिक बलात्कार किया। इस मामले में उसने 1 अक्टूबर को पोर्ट ब्लेअर पुलिस थाने में मुक़दमा दाखिल किया है.जिसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है.

अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया है की अप्रैल के महीने में नौकरी के सिलसिले में उसकी मुलाकात तत्कालीन कामगार आयुक्त से हुई थी.आयुक्त उसे अपने घर ले गया.वहां उसे शराब पीने का आग्रह किया गया.मगर इस युवती ने मना कर दिया। जिसके बाद दोनों अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट का सामूहिक रूप से बलात्कार किया। दो हफ्ते के बाद फिर दोनों अधिकारियों ने उसे उनके घर पर बुलाया उसके साथ फिर एक बार बलात्कार किया गया.पीड़िता के मुताबिक उसके साथ जो कुछ हुआ उसका जिक्र किसी से किये जाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गयी.

इस मामले में दोनों आरोपियों ने पीड़िता के आरोपों को ख़ारिज किया है लेकिन इसकी एसआईटी के माध्यम से जाँच शुरू है.