logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

उड़ता पंजाब हुआ उजड़ता पंजाब; माँ को ड्रग्स की ऐसी लत की बच्चे को पड़े कीड़े, देखभाल के लिए लगानी पड़ी पुलिस 


चंडीगढ़: अंदर दा कुत्ता आज कढ़िये, अग दुनिया पेट्रोल चल सुत्तिये। पाउडर की लाइन का रखेगा कौन हिसाब, हां उद-दा पंजाब। 2016 में आई फिल्म उड़ता पंजाब का ये गाना सभी को याद होगा। शाहिद कपूर, दिलजीत जोशांझ और करीना कपूर अभिनीत इस फिल्म में नशे ने पंजाब के यवाओं को किस तरह अपने जाल में जकड़ा हुआ है यह दिखाया गया था। नशे की लत ने किस तरह पंजाब के युवाओं को बर्बाद और इसके कारण कैसे परिवार उजड़ा जाता है यह भी समझाया गया था। ऐसा ही एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां नशे की लत ने माँ को ऐसे जकड़ा की मासूम बच्चे की जान पर बन आई। यही नहीं सही से देखभाल नहीं होने के कारण बच्चे के शरीर पर कीड़े तक पड़ गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति और बच्चे के साथ लुधियाना के जवाहर नगर कैंप में रहती है। पति-पत्नी को चिट्टा (ड्रग्स) के आदि है। दोनों 24 घंटे चिट्टा के नशे में रहते हैं। जिसके कारण बच्चे का बिलकुल ख्याल नहीं रखते। हालात तो ऐसे हो गए हैं कि, बच्चे को पिछले कई दिनों से भर पेट खाना तक नहीं खिलाया गया। वहीं सही से ध्यान नहीं रखने के कारण उसके शरीर में कीड़े तक पड़ गए। बच्चा दर्द के मारे चीखता रहता था लेकिन न माँ और न ही पिता को इससे कोई फर्क पड़ता। दोनों नशे में चूर रहते। 

बच्चा हुआ कुपोषण का शिकार

सही तरह से खाना और पोषण नहीं मिलने के कारण बच्चा कुपोषण का शिकार हो गया। वहीं बच्चे के इस हालत में होने के बावजूद माता-पिता नशे के लिए लोगों से पैसे मांगते फिरते। महिला के देवर ने बताया कि, उसकी भाभी पिछले कई दिनोसे उसके पिता से चिट्टा खरीदने के लिए 20 हजार रूपये की मांग कर रही है, नहीं देने पर वह बच्चे को छोड़कर चली गई। 

बच्चे को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

बच्चे की हालात के सामने आते ही एक सामाजिक संगठन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। नशे की लत से परिवार कितना बर्बाद हो चुका है इससे ही समझा जा सकता है कि, अस्पताल में भर्ती बच्चे के पास माता-पिता को रोकने के लिए पुलिस लगनी पड़ी है। पुलिस के नहीं रहने पर दोनों बच्चे को छोड़कर भाग जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी को कई बार नाशा मुक्ति केंद्र में भेजा गया, लेकिन इसका कोई असर उनपर नहीं हुआ। बल्कि स्थिति और भी बिगड़ती चली गई।  

क्या है चिट्टा

चिट्टा एक ऐसा नशा है जिसका एक या दो बार सेवन करने के बाद, कोई भी इसका आदी हो जाता है। इसे छुड़ाने के लिए कई बार मरीज को भर्ती भी करना पड़ता है। सफेद रंग के पाउडर सा दिखने वाला ये नशा एक तरह का सिंथेटिक ड्रग्स है। हेरोइन के साथ कुछ केमिकल्स मिलाकर ये ड्रग्स तैयार किया जाता है।