logo_banner
Breaking
  • ⁕ MLC Election: महाविकास आघाड़ी का दबदबा, 5 में से 3 सीटों पर जीत, नागपुर में भाजपा और मुख्यमंत्री को बड़ा झटका ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
National

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने सीएम मान को कानून व्यवस्था पर घेरा, कहा- अपराधी हुए बेलगाम, दो महीने में 60 लोगों की हत्या


चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) और आम आदमी (Aam Admi Party) सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को राज्य की कानून व्यवस्था पर घेरा है। ठाकुर ने कहा कि, राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चर्मरा गई है। दो महीने के अंदर सिद्धू मुसेवाला (Sidhu Moosewala) सहित 60 लोगों की हत्या कर दी गई है। इसी से समझा जा सकता है कि, यहाँ कानून का क्या राज है।

केंद्रीय मंत्री ठाकुर शनिवार को प्रधानमंत्री रोजगार मेले के सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। ठाकुर ने आगे कहा कि, "अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने पंजाब में भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित किए हैं। इनके दोनों राज्य में स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार में घिरे हैं। शिक्षा मंत्री शराब घोटाले के मुख्य आरोपी हैं।"

आप रहेगी खाली

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "आप यूपी या उत्तराखंड में खाता नहीं खोल सकी और वहीं हिमाचल प्रदेश में पार्टी की जमानत जब्त होगी। गुजरात में हम पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। आप के पास कुछ भी नहीं है, जिन राज्यों में उन्होंने सरकार बनाई है, उनकी हालत खराब है।" उन्होंने कहा, "हिमाचल प्रदेश में आने वाले चुनावों में हमें केंद्र में पीएम मोदी और राज्य में जयराम ठाकुर के नेतृत्व का लाभ मिलेगा।"