logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

विदर्भ में बढ़ी खाद की किल्लत, नियमित आपूर्ति को लेकर कांग्रेस सांसदों ने मंत्री जेपी नड्डा के कार्यालय बाहर किया आंदोलन


नई दिल्ली/नागपुर:  नागपुर सहित विदर्भ के कई जिले में इस समय युरिया खाद की जबरदस्त कमी से किसान परेशान हैं। विदर्भ के कई कृषि केंद्रों में किसानों को खाद नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। किसान संगठन और स्थानीय लोग इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। इसी को लेकर गुरुवार को कांग्रेस सांसदों ने केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के संसद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसदों ने खाद की आपूर्ति निश्चित करने और किसानों को न्याय देने की मांग की।आंदोलन का संज्ञान लेते हुए मंत्री नड्डा ने सांसदों से मुलाकात की और मांगों को जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया।

नागपुर जिले में यूरिया की जबरदस्त टंचाई ने किसानों को बुरी तरह झकझोर दिया है। खेत तैयार हैं, बीज बोए जा चुके हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही। जिले के कृषि केंद्रों में किसान लंबी कतारों में खड़े हैं, पर हाथ खाली लौट रहे हैं। किसानों की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर नागपुर से सांसद श्यामकुमार बर्वे ने 28 जुलाई को केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा को एक विस्तृत निवेदन सौंपा था।

इस पत्र में नागपुर के कन्हान रैक पॉइंट पर 5000 मीट्रिक टन युरिया की तात्कालिक आपूर्ति की माँग की गई थी, साथ ही उर्वरक विभाग (DOF) और युरिया उत्पादकों और आयातकों को तुरन्त निर्देश देने की अपील की गई थी। लेकिन मंत्री ने न मिलने का समय दिया और न ही कोई जवाब दिया।

इसी रवैये के खिलाफ विदर्भ से आने वाले कांग्रेस के अन्य सांसदों के साथ मिलकर श्याम कुमार बर्वे ने संसद सत्र के दौरान मंत्री नड्डा के कार्यालय के बाहर ठिया आंदोलन छेड़ दिया। इस शांत लेकिन तीखे विरोध का असर आखिरकार दिखा। मंत्रालय को झुकना पड़ा, और आंदोलन के बाद सांसदों के शिष्टमंडल को बुलाकर आपात बैठक की गई। जहां समस्याएं सुनी गईं और निवेदन औपचारिक रूप से स्वीकार करते हुए मांग जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया।