logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ की 71 नगर परिषदों में अध्यक्ष पदों का हुआ बंटवारा, जानिए किस वर्ग के नाम हुआ कौन-सा शहर!


नागपुर: अगामी स्थानीय स्वराज संस्थाओं और नगर परिषद चुनाव के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी है। प्रशासन ने विदर्भ के 11 जिलों की 71 नगर परिषदों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित कर दिया है। जारी आरक्षण के अनुसार, इस बार अधिकतर सीटों पर महिला अध्यक्ष बनेगी।

ज्ञात हो कि, सुप्रीम कोर्ट ने 31 जनवरी 2026 के पहले राज्य में स्थानीय निकाय, मनपा के चुनाव कराने का आदेश राज्य चुनाव आयोग को दिया हुआ है। इसी के तहत आयोग लगातार तेजी से काम कर रहा है। इसी के मद्देनजर विभिन्न नगर परिषदों, नगर पंचायतो में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की लॉटरी घोषित की गई।

देखिए विदर्भ की किन सीटो पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष: 

सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित:

  • अमरावती: अचलपुर (महिला), चांदूर रेलवे (महिला), चांदूर बाजार (महिला), मुर्तजापुर (पुरुष), चुखलदार(पुरुष), 
  • बुलढाना: खामगांव (महिला), बुलढाना (महिला), लोनार (महिला), मेहकर (पुरुष), चिखली (पुरुष), सिंदखेड़ राजा(पुरुष), 
  • गढ़चिरौली: गढ़चिरौली (महिला)
  • नागपुर: सावनेर (महिला), नरखेड(पुरुष), वाड़ी (पुरुष), कामठी (पुरुष).
  • वर्धा: अर्वी (महिला), हिंगणघाट (महिला), सिंधी रेलवे(महिला), देवली (पुरुष), 
  • यवतमाल: उमरखेड़ (महिला), पुसद(पुरुष), दरवाह (पुरुष), पंडरकावडा (पुरुष)
  • चंद्रपुर: गढ़चंदूर (पुरुष), राजुरा (पुरुष), 
  • अकोला: पातुर (पुरुष), 
  • भंडारा: पवनी (महिला), भंडारा (महिला), साकोली (महिला)
  • वाशिम: रिसोड़ (पुरुष), 

ओबीसी के लिए आरक्षित:

तिरोड़ा, वाशिम, धामनगांव रेलवे(महिला), भद्रावती, खापा, वरोरा(महिला), मोर्शी(महिला), उमरेड (महिला), बालापुर(महिला), मंगरुलपीर, कान्हान- पिंपरी, रामटेक, मूल(महिला), बल्लारपुर(महिला), मलकापुर(महिला), मोहपा, तुमसर, अकोट(महिला), ब्रह्मपुरी, दरियापुर, काटोल (महिला), गोंदिया, वर्धा, देसाईगंज(महिला), पुलगांव(महिला)।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित:

घुघुस(महिला), डिगडोह देवी (महिला), वानाडोंगरी(महिला), बूटीबोरी, आरमोरी, नागभीड़, चिमूर (महिला), कमलेश्वर, अंजनगांव सूजी, दिग्रस (महिला), अर्णी, सेलू, जलगांव-जामोद), 

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित:

यवतमाल(महिला), वरूड(पुरुष), वाणी महिला)