logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अक्टूबर के आखिर में नागपुर आएगी राजे रघुजी प्रथम की ऐतिहासिक तलवार, राजे मुधोजी भोसले बोले- मुख्यमंत्री बैठक में जल्द लेंगे निर्णय


नागपुर: राजे रघुजी प्रथम की ऐतिहासिक तलवार के भारत पहुंचने के बाद उपराजधानी नागपुर में आगमन का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, जल्द ही नागपुरवासियों का इंतजार समाप्त होने वाला है। मराठा राजघराने की यह ऐतिहासिक तलवार अक्टूबर महीने के आखिर में नागपुर आने की संभावना है। इसको लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार बैठक करेंगे और इसपर निर्णय लेंगे। बुधवार को यूसीएन न्यूज़ से बात करते हुए राजे मुधोजी भोसले ने इस बात की जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अमूल्य धरोहर का माह के अंत तक नागपुर में आगमन संभावित है। इस संबंध में आवश्यक औपचारिकताओं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने हेतु, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार शीघ्र ही एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें इस निर्णय पर मुहर लगाई जाएगी।