logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में ओबीसी समाज का महामोर्चा, वडेट्टीवार ने तैयारियों का लिया जायजा, महायुति सरकार पर आरोपियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप


नागपुर: आरक्षण विवाद के बीच राज्य सरकार द्वारा जारी जीआर रद्द नहीं किये जाने से नाराज ओबीसी समाज नागपुर में शुक्रवार को महामोर्चा निकालेने वाला है। ओबीसी समाज के नेतृत्व में इस मोर्चे में राजनेताओं के साथ ही बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इस मोर्चा की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्य की महायुति सरकार पर ओबीसी समाज के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।

अपराधियों को हथियार का लाइसेंस दिए जाने के मुद्दे पर विजय वडेट्टीवार ने सरकार की जमकर आलोचना की और कहा कि अपराधियों का साथ देने वाले शिंदे गुट के विधायक योगेश कदम को मंत्री बना देना चाहिए। इसके साथ ही वडेट्टीवार ने  सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अपराधियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार को लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर लाडका अपराधी योजना भी शुरू करनी चाहिए।

इस दौरान उन्होंने अकोला जिले में एक ओबीसी किसान के ख़ुदकुशी की घटना पर दुःख जताते हुए युवाओं से अपील की कि अपने अधिकारों के लिए सरकार के विरोध में प्रदर्शन करें किंतु अपने जीवन को नुकसान न पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि हम लड़ रहे हैं आप चिंता न करें और ऐसा कदम न उठाएं।   

देखें वीडियो: