logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर GMC में जहरीले कफ सिरप से एक और मासूम की मौत; मृतकों की संख्या 10 हुई, सीएम मोहन यादव ने लिया था हालचाल


नागपुर: नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में भर्ती एक 1 साल के मासूम बालक की गुरुवार दोपहर चार बजे मृत्यु हो गई। इस बच्चे को 1 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना जहरीले कफ सिरप से हुई मौतों के सिलसिले में GMC में दर्ज की गई 10वीं मृत्यु है।

गुरुवार दोपहर पहुंचे थे सीएम मोहन यादव

इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार दोपहर ही GMC में इस बच्चे का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे थे। हालांकि, सीएम के जाने के कुछ ही घंटों बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया।

न्सेफलाइटिस के छह बच्चों का चल रहा इलाज

अस्पताल में इस समय एन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) के फिलहाल 6 मामले नागपुर शहर में हैं, जिनमें से चार बच्चे मध्य प्रदेश के हैं। हालांकि, इन सभी मासूमों की मौत का कारण जहरीली कफ सिरप को बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश से नागपुर में भर्ती जिन बच्चों को एन्सेफलाइटिस की श्रेणी में रखा गया है, उनमें भी मुख्य रूप से किडनी से जुड़ी गंभीर शिकायतें उत्पन्न हुई हैं, जो इसी दूषित सिरप की वजह से पैदा हुई हैं। यह घटना एक बार फिर बच्चों की दवाइयों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।