logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर ज़िले की 11 नगर परिषदों में अध्यक्षों का आरक्षण घोषित, बूटीबोरी एससी तो कामठी में सामन्या वर्ग का होगा अध्यक्ष


नागपुर: राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को तेज़ कर दिया है। इसी के तहत बुधवार को प्रशासन ने राज्य की 247 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण घोषित किया। नागपुर जिले की 11 नगर परिषदों के अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय कर दिया गया है। इसके अनुसार, कामठी नगर परिषद सामान्य वर्ग (पुरुष) के लिए आरक्षित की गई है, जबकि बूटीबोरी नगर परिषद इस बार अनुसूचित जाति (पुरुष) वर्ग के लिए आरक्षित रही है।

ज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य चुनाव आयोग को 31 जनवरी से पहले राज्य के सभी स्थानीय निकाय और महानगर पालिका चुनाव संपन्न कराने का आदेश दिया है। इसी के मद्देनज़र आयोग लगातार नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आरक्षण की घोषणा कर रहा है।

जारी आरक्षण सूची के अनुसार, नागपुर जिले की 11 नगर परिषदों में इस बार महिला नेतृत्व का दबदबा रहेगा। कई सीटें महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले के विधानसभा क्षेत्र में आने वाली कामठी नगर परिषद सामान्य वर्ग (पुरुष) के लिए आरक्षित हुई है। वहीं, हिंगना विधानसभा की वाड़ी नगर परिषद और काटोल विधानसभा की नारखेड नगर परिषद सामान्य वर्ग (पुरुष) के लिए आरक्षित की गई हैं।

इसके अलावा, उमरेड नगर परिषद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। वहीं कन्हन-पिंपरी, रामटेक और खापा नगर परिषदों में ओबीसी पुरुष अध्यक्ष होंगे।
वानाडोंगरी और दिडडोह देवी नगर परिषदों पर अनुसूचित जाति महिला वर्ग की अध्यक्ष चुनी जाएगी, जबकि बूटीबोरी और कल्मेश्वर नगर परिषदों में अनुसूचित जाति पुरुष वर्ग को अध्यक्ष पद का आरक्षण मिला है।

इस घोषणा के साथ ही जिले के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। संभावित उम्मीदवारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, और स्थानीय स्तर पर सियासी समीकरण बदलते दिखाई दे रहे हैं।