logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: हिंदी सख्ती को लेकर उद्धव गुट ने किया आंदोलन, सरकार विरोधी नारेबाजी करते जलाया आदेश का जीआर


नागपुर: राज्य में हिंदी सख्ती के विरोध में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (Shivsena Uddhav Balasaheb Thackeray) गुट ने रविवार को नागपुर के रेशमबाग चौक (Reshambagh Chowk) पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आदेश का जीआर जलाते हुए महायुति सरकार (Mahayuti Government) के खिलाफ नारेबाजी भी की।

राज्य में हिंदी सख्ती को लेकर विरोध लगातार जारी है। विपक्षी दल लगातार निर्णय के सरकार पर आक्रामक हैं और मराठी भाषा को समाप्त करने की साजिश रचने का आरोप लगा रहे है। इस के तहत शनिवार को उद्धव गुट ने राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार (Devendra Fadnavis Government) के खिलाफ आंदोलन किया। शहर के रेशमबाग चौक पर आयोजित इस आंदोलन में उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने हिंदी सख्ती के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और आदेश का जीआर भी जलाया। यही नहीं कार्यकर्ताओं ने आदेश को वापस लेने की मांग भी की।