logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

विदर्भ में भाजपा का दबदबा 100 सीटों में से 55 पर कब्जा, चंद्रपुर में कांग्रेस की वापसी, अमरावती-यवतमाल में मिला-जुला जनादेश


नागपुर: स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने विदर्भ की राजनीति को नए सिरे से परिभाषित कर दिया है। कहीं जीत की गूंज है तो कहीं हार की टीस। मुख्यमंत्री की सक्रिय रणनीति का सीधा असर नागपुर और गढ़चिरोली में दिखाई दिया, जहां भाजपा ने बढ़त बनाते हुए दमदार प्रदर्शन किया। कुल 100 सीटों में से 55 सीटें जीतकर भाजपा विदर्भ की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि 19 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे और 11 सीटों पर जीत दर्ज कर शिवसेना तीसरे स्थान पर रही।

स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में विदर्भ भर में भाजपा ने सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। कई जिलों में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिली, जबकि कुछ जगहों पर कांग्रेस, शिवसेना (शिंदे व उबाठा गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस और अन्य दलों ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

जिला-वार नगराध्यक्ष पदों के नतीजे इस प्रकार रहे:

जिला-वार परिणाम (नगराध्यक्ष पद)

नागपुर जिला:

भाजपा – 22

शिवसेना (शिंदे गुट) – 2

कांग्रेस – 1

राकांपा (शरद पवार गुट) – 1

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी – 1

चंद्रपुर जिला:

कांग्रेस – 8

भाजपा – 1

शिवसेना (शिंदे गुट) – 1

अमरावती जिला:

भाजपा – 6

कांग्रेस – 2

वंचित बहुजन आघाड़ी – 1

शिवसेना (शिंदे गुट) – 1

शिवसेना (उबाठा) – 1

प्रहार जनशक्ति पार्टी – 1

यवतमाल जिला:

कांग्रेस – 3

शिवसेना (शिंदे गुट) – 2

शिवसेना (उबाठा) – 2

भाजपा – 2

राकांपा (अजीत पवार गुट) – 1

गढ़चिरोली जिला:

भाजपा – 3

गोंदिया जिला:

कांग्रेस – 3

भाजपा – 1

वर्धा जिला:

भाजपा – 3

कांग्रेस – 2

निर्दलीय – 1

अकोला जिला:

भाजपा – 4

कांग्रेस – 1

वंचित बहुजन आघाड़ी – 1

भंडारा जिला:

भाजपा – 2

राकांपा (अजीत पवार गुट) – 1

निर्दलीय – 1

बुलढाणा जिला:

भाजपा – 4

कांग्रेस – 3

राकांपा – 2

शिवसेना (उबाठा) – 1

शिवसेना (शिंदे गुट) – 1

वाशिम जिला:

भाजपा – 2

एमआईएम – 1

राकांपा (अजीत पवार गुट) – 1

शिवसेना (शिंदे गुट) – 1 

इन नतीजों में भाजपा ने अधिकांश जिलों में बढ़त बनाकर विदर्भ में अपनी पकड़ मजबूत की है। हालांकि, चंद्रपुर सहित गोंदिया जिले में उसकी हार ने उसे संगठन को लेकर फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है। चंद्रपुर जिले में कांग्रेस नेता विजय वेडेट्टीवार ने कांग्रेस की स्थिति मजबूत कि, वहीं भाजपा को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इन चुनावों ने आगामी मनपा चुनाव किस तरह रहेगा इसकी रूप रेखा जरूर दे दी है।