logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत से भाजपा गदगद, पीएम मोदी और एचएम शाह ने जनता का जताया आभार, मजबूती से महाराष्ट्र के विकास के पीछे - पीएम मोदी


नागपुर: महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में भाजपा सहीत महायुति को प्रचंड जीत मिली है। भाजपा को मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। साथ ही इतनी बड़ी जीत के लिए दोनों नेताओं ने जनता का आभार भी जताया है।

नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा 120 सीट हासिल किए, वहीं शिवसेना ने 58 और एनसीपी ने 37 नगर अध्यक्ष चुने गए हैं। इसी के साथ महाविकास आघाड़ी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा सहित महायुति की जीत से राज्य भाजपा सहित केंद्रीय नेता भी गदगद हैं।

भाजपा की जीत की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र विकास के पीछे मजबूती से खड़ा है! मैं महाराष्ट्र के लोगों का ऋणी हूँ कि उन्होंने म्युनिसिपल काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों में BJP और महायुति पर भरोसा जताया। यह हमारे लोगों पर केंद्रित विकास के नज़रिए में लोगों के दिखाए गए भरोसे को दिखाता है। हम राज्य के हर नागरिक की उम्मीदों को पूरा करने के लिए नए जोश के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। मैं BJP और महायुति के सभी कार्यकर्ताओं की सराहन करता हूँ जिन्होंने ज़मीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है।”

प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृहमंत्री ने भी प्रचंड जीत के लिए राज्य की जनता का आभार जताया है। शाह ने लिखा, “महाराष्ट्र नगर पंचायत व नगर परिषद के चुनाव में महायुति को प्रचंड समर्थन देने के लिए प्रदेश की जनता का आभार। यह विजय मोदी जी के नेतृत्व में NDA की केंद्र व राज्य सरकार के हर वर्ग के कल्याण के विजन पर जनता का आशीर्वाद है।” इसी के साथ गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार सहित NDA के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं भी दी।