logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: EVM मशीन पर राष्ट्रवादी उम्मीदवार का नहीं नाम, मामले में सात कर्मचारी निलंबित


भंडारा: भंडारा नगर परिषद चुनाव में वोटों की गिनती के दौरान गंभीर गड़बड़ी सामने आने से राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की उम्मीदवार करुणा राऊत का नाम ईवीएम मशीन पर नहीं होने के कारण मतगणना के समय बड़ा कन्फ्यूजन पैदा हो गया। इस चूक पर एनसीपी ने कड़ा एतराज़ दर्ज करते हुए चुनाव आयोग के समक्ष औपचारिक शिकायत की है। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है

शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और प्रारंभिक स्तर पर जिम्मेदारी तय करते हुए कुल 7 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं और उनसे लिखित स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जिला कलेक्टर ने सार्वजनिक रूप से आश्वासन दिया है कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जाएगी और जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अब इस मामले में 7 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि दो अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिला कलेक्टर ने कहा है कि वह पूरे मामले की पूरी जांच करेंगे और दोषी अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेंगे। NCP के जिला अध्यक्ष चरण वाघमारे ने इस मामले में जांच करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।