logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

सरसंघचालक के कार्यक्रम का भाजपा विधायक ने किया विरोध? सुधीर मुनगंटीवार का सनसनीखेज आरोप


चंद्रपुर: चंद्रपुर में आज कैंसर हॉस्पिटल का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के हाथों संपन्न हुआ। हालांकि, इस कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के ही एक विधायक द्वारा विरोध किए जाने का गंभीर आरोप भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने लगाया है।

नगरपालिका चुनाव में राज्य में भाजपा को भले ही बड़ी सफलता मिली हो, लेकिन चंद्रपुर में बीजेपी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जिसके पीछे आंतरिक गुटबाजी प्रमुख कारण है ऐसा सुधीर मुनगंटीवार ने कहा। इसी पृष्ठभूमि में आज सरसंघचालक के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के दो नेताओं के बीच तीव्र मतभेद सामने आए।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के एक नेता ने सरसंघचालक मोहन भागवत के कार्यक्रम को अनुमति न दिए जाने के संबंध में पत्र लिखा था। इससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा के भीतर ही कुछ नेता सरसंघचालक के कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे।

इसके साथ ही मुनगंटीवार ने एक और गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस द्वारा जिन नेताओं को पार्टी में शामिल किया गया, वही नेता अब सरसंघचालक के कार्यक्रम का विरोध करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति भाजपा के लिए चिंताजनक है और इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।