logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

कांग्रेस नेता नाना पटोले का बीजेपी पर हमला, पैसे और सत्ता के दम पर चुनाव जीतने की कोशिश- पटोले


भंडारा: स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले ने बीजेपी पर धनबल, सत्ता के दुरुपयोग और वोट खरीदने के गंभीर आरोप लगाए हैं। 

नाना पटोले का कहना है कि बीजेपी की आर्थिक और राजनीतिक नीति “पावर से पैसा और पैसे से पावर” की है। उन्होंने कहा कि करप्शन से कमाए गए पैसे के जरिए 10-10 हजार रुपये में वोट खरीदने की कोशिश की गई, लेकिन इसके बावजूद जनता ने बीजेपी को जवाब दे दिया।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका के चुनावों में कांग्रेस कई जगह आगे रही है। हालांकि नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में पार्टी पीछे रह गई। इसके बावजूद कांग्रेस के पक्ष में वोट प्रतिशत अधिक रहा।

गोंदिया जिले का जिक्र करते हुए नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस चार में से तीन सीटों पर विजयी रही है। भंडारा-गोंदिया क्षेत्र में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या अधिक है और 80 प्रतिशत जीत को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी भी सही साबित हुई है।