logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

12.39 करोड़ खर्च कर तैयार हुआ नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी स्टेशन, प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे उद्घाटन


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कल गुरुवार को नवनिर्मित नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी रेलवे स्टेशन (NSB Itwari Railway Station) का उद्घाटन करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। अमृत भारत योजना (Amrut Bharat Scheme) के तहत स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। जिसमें 12.39 खर्च कर सिविधाओं को विकसित किया गया है। जिसमें पार्किंग, स्टेशन मुख्य द्वारा सौन्दर्यकरण सहित यात्रियों के लिए सर्वसुविधा युक्त वोटिंग रूम भी शामिल है।

अमृत भारत योजना के तहत किये गए विकास में इतवारी स्टेशन में उन्नत बुनियादी ढांचे में स्टेशन का उन्नत अग्रभाग, विस्तारित परिसंचारी और पार्किंग क्षेत्र, आधुनिक प्रतीक्षालय और विश्राम कक्ष, दिव्यांगजनों के अनुकूल बेहतर सुविधाएँ और उन्नत सीसीटीवी निगरानी शामिल हैं। 

इसी के साथ बुकिंग कार्यालय का पुनर्विकास किया गया है। साथ ही प्लेटफ़ॉर्म शेल्टर का विस्तार किया गया है और कई अतिरिक्त यात्री-केंद्रित सुविधाएँ शुरू की गई हैं, जिससे यात्रियों की सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पुनर्विकास के तहत स्टेशन को आराम और पहुँच के समकालीन मानकों के अनुरूप बनाया गया है।

103 स्टेशनों का होगा उद्घाटन 
इतवारी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के 103 स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। जिसमें इतवारी और आमगांव स्टेशन भी शामिल है। आप को बता दें कि, अमृत भारत योजना के तहत विदर्भ के कई स्टेशनों का पुनर्विकास किया जारहा है। इनमें नरखेड, काटोल, गोधनी, सेवाग्राम, पुलगांव, धामनगांव, हिंगनघाट, चंद्रपुर और बल्हारशाह शामिल है। सभी स्टेशन मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन में आतें हैं।