logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

तुर्किये में बने ड्रोन से पाक ने किया हमला, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम की ताकत का पता लगाना था मकसद; MEA का खुलासा


नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) द्वारा कल किये हमले में तुर्किये में बने ड्रोन (Drone) का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों (Indian military bases) के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। हालांकि, भारत ने सभी ड्रोन को आसमान में ही नष्ट कर दिया। पाकिस्तान ने यह सब भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम की ताकत का पता लगाने के मकसद से यह सब किया था। शुक्रवार को आयोजित विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) की प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी गई। 

कर्नल सोफिया ने कहा, "8-9 रात पाकिस्तान ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के उद्देश्य से हमला किया. इतने बड़े ड्रोन हमले का मतलब ये था कि वे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की ताकत का पता लगाना चाहते थे। ये ड्रोन तुर्किए के थे। भारत ने अधिकतर ड्रोन को नष्ट कर दिया। पाक ने 36 जगहों पर 400 से अधिक ड्रोन से हमला किया।"

कर्नल सोफिया ने कहा, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पाकिस्तान ने जिस ड्रोन का इस्तेमाल किया वो तुर्किए के थे। बठिंडा सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया, UAV से प्रयास किया था, जिसे ध्वस्त किया गया। जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के कुछ जवान हताहत हुए, पाकिस्तानी सेना को भी बड़ा नुकसान पहुंचा।"

नागरिक विमानों को पाकिस्तान बना रहा ढाल 

कर्नल सोफिया ने आगे कहा, "भारत ने 4 जवाबी ड्रोन लॉन्च किए। पाक अपने नागरिक विमान को ढ़ाल बना रहा है. हमले के बीच पाकिस्तान ने कराची से लाहौर की फ्लाइट चालू रखी थी। हमले के बीच पाकिस्तान ने दमम से लाहौर की फ्लाइट लैंड करवाई। भारत ने नागरिक विमान को नुकसान नहीं होने दिया।"