logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

भगवान ने नहीं पंडितो ने बनाई जाति और वर्ण, मोहन भागवत ने कहा- हिन्दू धर्म के अनुसार चलकर देश को आगे बढ़ाएं


नागपुर: राष्ट्र्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत ने जातीवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "भगवान् ने जाती नहीं बनाई। उनके लिए सब एक है। इसे तो पंडितो ने बनाई। भगवन के सामने जाती वर्ण नहीं होता है। लेकिन पंडितो ने यह बनाई जो बेहद गलत है।" रविवार को मुंबई में रोहिदास समाज पंचायत संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर बोलते हुए संघ प्रमुख ने यह बात कही। उन्होंने आगे कहा कि, "हमें जातियों में बटकर नहीं हिन्दू धर्म के अनुसार चलकर देश को आगे बढ़ाना है और दुनिया का नेतृत्व करना है।" 

समाज की उन्नति के लिए काम करना यही धर्म

मोहन भागवत ने कहा, “संत रोहिदास ने कहा कर्म करो, धर्म के अनुसार कर्म करो। पूरे समाज को जोड़ो, समाज की उन्नति के लिए काम करना यही धर्म है। सिर्फ अपने बारे में सोचना और पेट भरना ही धर्म नहीं है और यही वजह है कि समाज के बड़े-बड़े लोग संत रोहिदास के भक्त बनें।”

हमारी समाज के प्रति भी ज़िम्मेदारी

संघ प्रमुख ने कहा, “सत्य ही ईश्वर है,सत्य कहता है मैं सर्वभूति हूं, रूप कुछ भी रहे योग्यता एक है,ऊंच नीच नही है,शास्त्रों के आधार पर कुछ पंडित जो बताते है वो झूठ है।जाति की श्रेष्ठता की कल्पना में ऊंच नीच में अटक कर हम गुमराह हो गए,भ्रम दूर करना है।"

नहीं रुका अत्याचार तो तलवार से जवाब

सरसंघचालक ने कहा, "काशी का मंदिर टूटने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब को खत लिखकर कहा था कि 'हिंदू-मुसलमान सब एक ही ईश्वर के बच्चे हैं।आपके राज में एक के ऊपर अत्याचार हो रहा है, वह गलत है। सब का सम्मान करना आपका कर्तव्य है। अगर यह नहीं रुका तो तलवार से इसका जवाब दूंगा।"