logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

पोस्टर विवाद: देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे प्रागाल्प नेता, बावनकुले बोले- प्रचार से किसी की ऊंचाई छोटा-बड़ा नहीं होता


नागपुर: राज्य में इन दिनों एक पोस्टर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके बाद से राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis) में सब कुछ सही नहीं चलने की बात कही जाने लगी। वहीं इसपर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने प्रतिक्रिया दी है। नाराजगी की खबरों का खंडन करते हुए बावनकुले ने कहा कि, "यह सब केवल मीडिया में चल रही है, कोई भी नाराज नहीं है। देवेंद्र फडणवीस  (Devendra Fadnavis) और एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) प्रागाल्प नेता हैं। दोनों स्वार्थ के लिए राज्य के लिए एक साथ आएं हैं। इसी के साथ बावनकुले ने यह भी कहा कि, "प्रचार से कोई छोटा बड़ा नहीं होता है।"

बावनकुले शुक्रवार को नागपुर के अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर बात करते हुए यह बात कही। बावनकुले ने कहा, "किसी ने एक विज्ञापन दिया, जिस पर विवाद हुआ। उसपर लोगों ने अपनी भावना व्यक्त की। एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस दोनों महाराष्ट्र को नंबर एक बनाने के लिए साथ में आए हैं। वह इतनी छोटी बात के लिए रुकने वाले नहीं हैं।"