logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

गर्माता जा रहा एनसीपी कार्यालय में नृत्य का विवाद, मीडिया पर वीडियो को गलत तरीके से पेश करने का आरोप


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी -अजित पवार गुट के नागपुर शहर के कार्यालय में आयोजित 'दीपावली मिलन' कार्यक्रम में हुए कथित नाच-गाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में, पार्टी की छवि खराब होने का हवाला देते हुए, प्रदेश महासचिव विधायक शिवाजीराव गर्जे ने नागपुर शहर के जिलाध्यक्ष अनिल अहिरकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अब पार्टी की महिला पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस में इस वीडियो को गलत तरीके से पेश किए जाने का रूप लगाया है।  

एनसीपी नागपुर शहर की महिला अध्यक्ष सुनीता येरणे ने आरोप लगाया कि विरोधियों ने मीडिया को ‘एनसीपी कार्यालय में लावणी डांस, मला जाऊ दया न घरी’ ऐसे टाइटलों के साथ बार-बार यह वीडियो चलाने को मजबूर किया। उन्होंने कहा कि हम एक परिवार की तरह अपने कार्यालय में दिवाली मिलन कार्यक्रम कर रहे थे। इस दौरान सभी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमें से एक हमारी महिला पदाधिकारी जो वास्तव में लावणी डांसर हैं, उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि लेकिन मीडिया ने एक महिला के सम्मान के बारे में न सोचते हुए बार-बार विभिन्न भद्दे शीर्षकों के साथ यह वीडियो चलाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर उनकी पार्टी को बदनाम करने के लिए मीडिया को सुपारी दी गई है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जिस तरह से उस क्लिप को दिखाया गया है वो गलत है।