logo_banner
Breaking
  • ⁕ अकाल पर राजनीति कर रही महायुति सरकार, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने लगाया आरोप; सचिन वाझे की रिहाई को लेकर सरकार को घेरा ⁕
  • ⁕ नाकामी के लिए चुनाव आयोग को दोषी ठहराने की कांग्रेस की कोशिश - उइके ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन? गृहमंत्री अमित शाह खुद चुनेंगे नाम , पार्टी ने बनाया पर्यवेक्षक; जेपी नड्डा को असम की जिम्मेदारी


नई दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास बनाते हुए सत्ता इ काबिज हो गई है। भाजपा ने केवल ममता बैनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस को हराया, बल्कि ऐसी पठखनी दी जो शायद किसी ने सोचा नहीं होगा। जारी परिणामों के अनुसार, भाजपा ने 294 विधानसभा सीटों में से 208 सीटों पर जीत हासिल की, वहीं टीएमसी 80 सीटों पर ही सिमट गई। सबसे बुरा यह रहा कि, खुद ममता अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर भी बचा नहीं पाई, भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी सुप्रीमो को 15,105 वोटों से हरा दिया। राज्य में मिली इस जीत के साथ भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बनाने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी ने नेता विधायक चुनने के लिए गृहमंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।  

भाजपा द्वारा जारी बयान में कहा कि, "राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पश्चिम बंगाल में नेता विधायक दल चुनने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसी के साथ पार्टी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नेता जल्द ही बंगाल जाएंगे और विधायकों से मुलाकात करेंगे। जिसमें मुख्यमंत्री और मंत्रियों के नाम पर आम सहमति बनाएंगे।

जेपी नड्डा करेंगे असम का सीएम तय 
पश्चिम बंगाल के साथ भाजपा ने असम में सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाजपा नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को असम के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक बनाया है। भाजपा ने असम में तीसरी बार सत्ता में पहुंची है। वहीं पहली बार भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में काबिज हुई।

नौ मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह 
समीक भट्टाचार्य ने कहा, “पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा…” वहीं चुनाव के बाद कुछ जगहों पर हुई हिंसा पर उन्होंने कहा, “कुछ स्थानों पर लोगों ने बीजेपी का झंडा लेकर तोड़फोड़ की, जिसकी हम निंदा करते हैं। हम साफ करना चाहते हैं कि अगर कोई इस तरह की हरकत करता है, तो हमें उसे पार्टी से बाहर करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा…”

उन्होंने यह भी कहा कि “पश्चिम बंगाल में जीत को लेकर पूरे देश में जश्न मनाया गया, लेकिन अब हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौतियां हैं। हम उन चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हम अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वे शांति बनाए रखें और किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं।”