logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

भारतीय रिजर्व बैंक ने जनता को दी बड़ी राहत, रेपो रेट में 0.50 प्रतिशत की कटौती; होम लोन होगा सस्ता


मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दर 0.50% घटाकर 5.50% कर दी है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं। आपकी EMI भी कम हो जाएगी। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने आज 6 जून को सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति समिति की बैठक के फैसलों की जानकारी दी। यह बैठक 4 जून को शुरू हुई थी।

इस साल रेपो रेट में कुल 1% की कटौती

इस साल फरवरी में हुई बैठक में ब्याज दर 6.5% से घटाकर 6.25% कर दी गई थी। मौद्रिक नीति समिति ने यह कटौती करीब 5 साल बाद की थी। फिर अप्रैल में हुई बैठक में भी ब्याज दर में 0.25% की कमी की गई थी। अब तीसरी बार दर में कमी की गई है। यानी मौद्रिक नीति समिति ने तीन बार में ब्याज दर में 1% की कमी की है।

रेपो रेट कम करने के बाद क्या बदलाव होंगे?

रेपो रेट कम होने के बाद बैंक हाउसिंग और ऑटो जैसे लोन पर ब्याज दरें भी कम कर सकते हैं। ब्याज दर कम होने से घरों की मांग बढ़ेगी। ज़्यादा लोग रियल एस्टेट में निवेश कर सकेंगे। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। जिस ब्याज दर पर RBI बैंकों को लोन देता है, उसे रेपो रेट कहते हैं। जैसे-जैसे रेपो रेट कम होता है, बैंकों को कम ब्याज दरों पर लोन मिलेगा। जब बैंकों को सस्ती दरों पर लोन मिलता है, तो वे अक्सर इसका फ़ायदा अपने ग्राहकों को देते हैं। यानी बैंक भी अपनी ब्याज दरें कम करते हैं।