logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में शिवभोजन केंद्र संचालकों का प्रदर्शन, सात महीनों से लंबित बिलों को लेकर जताया विरोध


नागपुर: नागपुर में शिव भोजन योजना केंद्र संचालकों ने बकाया बिलों को लेकर सोमवार को संविधान चौक पर धरना दिया। उन्होंने पिछले सात महीनों से बिल न मिलने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

नागपुर शहर और ग्रामीण इलाकों के शिव भोजन केंद्र संचालकों ने बकाया बिलों को लेकर सोमवार को संविधान चौक पर धरना दिया। केंद्र संचालकों में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है कि सरकार ने पिछले सात महीनों से बिलों का भुगतान नहीं किया है।

शिव भोजन योजना क्या है?

राज्य के गरीब और ज़रूरतमंद लोगों को 10 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए 1 जनवरी, 2020 से शिव भोजन योजना शुरू की गई थी। वर्तमान में, राज्य में लगभग 19,000 केंद्र संचालित हैं। इस योजना पर सालाना 270 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, लेकिन सरकार ने बजट में केवल 70 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। शिव भोजन संघ ने आरोप लगाया है कि केंद्र संचालकों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।

सरकार को दी चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर अगले आठ दिनों में बिल नहीं मिले, तो पूरे महाराष्ट्र में हर तहसील और ज़िला स्तर पर यह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसलिए, उनकी माँग है कि सरकार जल्द से जल्द इसका समाधान निकाले।