logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

अबू आजमी के समर्थन में उतरे सपा सुप्रिमों अखिलेश यादव, तारीफ करते हुए कहा- सच की जुबान पर लगाम नहीं लग सकता


लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) द्वारा औरंगजेब (Aurangazeb) की महिमा मंडन करने को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है। सत्तापक्ष भाजपा (BJP) और शिवसेना (Shivsena) लगातार आजमी पर हमलावर है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र (Maharashtra Assembly Budget Session) से निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, आजमी के समर्थन में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) खड़े हो गए हैं। अखिलेश ने आजमी के बयान को अभिव्यक्ति की आजादी बताते हुए कहा कि, "सच की जुबान पर लगाम नहीं लग सकता है।"

अखिलेश ने आजमी के निलंबन पर एक्स पर पोस्ट लिखकर अपनी बात कही है। अखिलेश ने लिखा, "निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेख़ौफ़ दानिशमंदी बेमिसाल है। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि ‘निलंबन’ से सच की ज़ुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो फिर ये उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है। आज़ाद ख़्याल कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!"