logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पद्मा पुरस्कारों का किया ऐलान, डॉ. विलास डांगरे, मारुति चितामपल्ली और चैतराम पवार को मिला पद्मा श्री


नई दिल्ली: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार (Padma Awards) की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। इस वर्ष के पद्म पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में महाराष्ट्र के तीन लोगों की घोषणा की गई है। इस साल के पद्मश्री पुरस्कार के लिए  डॉ. विलास डांगरे (Dr Vilas Dangre), मारुति चितामपल्ली (Maruti Chitampalli) और चैतराम पवार (Chaitram Pawar) की घोषणा की गई है। इसके अलावा पद्मश्री पुरस्कार के लिए ब्राजील के वेदांत गुरु और कुवैत के योग शिक्षक के नाम की भी घोषणा की गई है।

केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार के लिए महाराष्ट्र समेत देश के अन्य राज्यों में अलग- अलग क्षेत्रों में अद्वितीय काम करने वालों के नाम की घोषणा की है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. विलास डांगरे, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य के लिए मारुति भुजंगराव चितमपल्ली को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

गोवा के 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई, पश्चिम बंगाल के ढाका वादक गोकुल चंद्र दास, मध्य प्रदेश के सामाजिक उद्यमी और सांसद सैली होल्कर, नागालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के संगीतकार पी दत्चानमूर्ति को भी पद्म श्री मिला।