logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: गोंदिया में अग्रवाल बनाम अग्रवाल, ओबीसी चेहरा बालू लिचड़े पर टिकी सबकी निगाहें


गोंदिया: हालांकि गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में महाविकास अघाड़ी और महायुति के उम्मीदवारों को विभाजित करने के लिए चुनाव मैदान में एक ओबीसी चेहरा खड़ा है. ऐसे में बालू लिचड़े किस पर भारी पड़ेंगे, इस पर सभी की नजर है।

भाजपा ने गोंदिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल का निलंबन वापस लेते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है. वहीं, पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी को हराकर कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की है. महाविकास अघाड़ी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है. 

ओबोसी नेताओं को उम्मीद थी कि दोनों पार्टियां इस चुनाव में ओबीसी चेहरों को मौका देंगी। लेकिन दोनों पार्टियों द्वारा ओबीसी नेताओं को दरकिनार करने बाद अग्रवाल के खिलाफ कौन खड़ा होता, इस पर सबकी नजर है.

ऐसे में चर्चा थी कि इस चुनाव में सभापति सोनू कुथे, संजय टेभरे और युवा नेता राजीव ठाकरे ओबीसी नेता के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. लेकिन सोनू कुथे और संजय टेभरे ने अपना नामांकन नहीं भरा. लेकिन जब से युवा नेता राजीव ठकरेले ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, तब से चर्चा थी कि वह ओबीसी नेता के रूप में खड़े होंगे। किंतु उन्होंने भी नाम वापस ले लिया है. 

ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस चुनाव में अग्रवाल के खिलाफ ओबीसी चेहरा कौन होगा. युवा नेता बालू लिचड़े पीछे नहीं हटे. इसलिए सबकी निगाहें इस पर हैं कि बालू लिचड़े दोनों अग्रवालों को कौन हराएगा।