logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अजित पवार गुट के एनसीपी विधायक संजय खोडके को पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, छह जिला संयोजक के पद पर किया नियुक्ति


अमरावती: स्थानीय निकाय चुनावों नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां और तेज कर दी हैं। चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित करने के पार्टियों ने रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। स्थनीय निकाय चुनाव के लिए अजित पवार की राष्ट्रवादी पार्टी के विधान परिषद विधायक संजय खोडके को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। 

दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने विधायक संजय खोडके को राज्य राकांपा पार्टी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इसी के साथ उन्हें छह जिलों अर्थात् अमरावती, यवतमाल, वाशिम, बुलढाणा, अकोला और वर्धा का समन्वयक भी नियुक्त किया गया है। इस पद पर नियुक्ति चलते संजय खोडके पर एक बहुत अहम जिम्मेदारी डाली गई है।  

आगामी महानगर पालिका, जिला परिषद और पंचायत समिति, नगर परिषद चुनाव के अनुरूप पार्टी संगठन को बढ़ाने और चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए विधायक संजय खोडके को यह जिम्मेदारी दी गई।