logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, ब्रिज से कूदने की तैयारी कर रहे युवक की रेलवे पुलिस ने बचाई जान


अकोला: अकोला रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे ब्रिज पर एक युवक सेफ्टी नेट के बाहर खड़ा होकर कूदने की तैयारी करता नजर आया। हालात बेहद संवेदनशील थे, लेकिन रेलवे पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

अकोला रेलवे स्टेशन के ब्रिज पर गुरुवार को एक 35 वर्षीय युवक सेफ्टी नेट के बाहर खड़ा होकर आत्मघाती कदम उठाने की तैयारी कर रहा था। यह ब्रिज ज़मीन से करीब 35 फीट ऊंचा है और नीचे रेलवे के हाई वोल्टेज O.H.E. तार मौजूद थे, जिससे स्थिति और भी खतरनाक हो गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही अकोला रेलवे पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने करीब एक घंटे तक युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। एक ओर गहरी ऊंचाई और दूसरी ओर हाई वोल्टेज करंट होने के कारण पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई थी।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए रेलवे पुलिस ने तुरंत रेलवे प्रशासन से संपर्क कर O.H.E. कनेक्शन बंद करवाया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों, RPF जवानों और स्थानीय दुकानदारों ने साहस दिखाते हुए करीब 8 फीट ऊंची लोहे की फेंसिंग पर चढ़कर, अपनी जान जोखिम में डालते हुए युवक को सुरक्षित अंदर खींच लिया।

युवक की पहचान विजय भालेराव (उम्र 35 वर्ष), निवासी निज़ामाबाद के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया था। समय पर की गई कार्रवाई से युवक की जान बच गई। रेलवे पुलिस और RPF के इस साहसिक व सराहनीय कार्य की हर ओर प्रशंसा की जा रही है।