logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: हिवरखेड नगर परिषद में भाजपा को शिंदेसेना का छुपा समर्थन !


अकोला: हिवरखेड़ में उपाध्यक्ष सहित चार सभापतियों की चयन प्रक्रिया पूरी हो गई। इसमें एक भी पद पर शिवसेना ने अपना उम्मीदवार खड़ा न करने के कारण नागरिकों के मन में सवाल उठा है कि क्या भाजपा को शिवसेना शिंदे गुट का गुप्त समर्थन मिल रहा है?

हिवरखेड़ में हाल ही में गठित नगर परिषद के चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नगराध्यक्ष पद सहित अपना पूरा पैनल उतारा, तो वहीं शिंदे सेना ने भी नगराध्यक्ष पद सहित अपने कुछ उम्मीदवार उतारे। चुनाव में भाजपा ने नगराध्यक्ष और 11 नगरसेवकों को जिताकर बहुमत हासिल किया, जबकि शिंदे सेना को केवल पांच नगरसेवक ही जीत सके।

नतीजों के कुछ दिनों बाद उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। इसमें शिंदे सेना अपना उम्मीदवार उतार सकती थी, लेकिन उसने ऐसा न करके भाजपा को अविरोध उपाध्यक्ष पद दिला दिया। इसी तरह, 20 जनवरी को विभिन्न विषय समितियों के सभापतियों की चयन प्रक्रिया हुई। इसमें भी निर्माण, पाणीपुरवठा, स्वच्छता व आरोग्य तथा महिला व बाल कल्याण ये चारों सभापति पदों पर शिंदे सेना की ओर से कोई आवेदन न होने से भाजपा के चारों सभापति अविरोध चुने गए।

उपाध्यक्ष और सभापतियों के चुनाव में शिंदे सेना उम्मीदवार उतार सकती थी, लेकिन उसने ऐसा न किया। इससे भाजपा का उपाध्यक्ष व चारों सभापति बिना विरोध के जीत गए। इससे शिंदे सेना की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। क्या भाजपा को उसका गुप्त समर्थन मिल रहा है? यह सवाल अब नागरिकों के मन में उठ रहा है।