logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Prakash Ambedkar ने अकोला से लोकसभा चुनाव लडने का किया ऐलान, उद्धव ठाकरे गुट के साथ गठबंधन


अकोला: वंचित बहुजन आघाड़ी प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने आगामी लोकसभा चुनाव में अकोला से उतरने का ऐलान कर दिया है। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए अंबेडकर ने कहा कि, वह अकोला से चुनावी मैदान में उतरेंगे। ज्ञात हो कि, अकोला से ही अंबेडकर लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।
 

1984 से एड. अम्बेडकर चुनाव मैदान में उतरे और अब तक हुए नौ लोकसभा चुनावों में से उन्होंने 1998 और 1999 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस गठबंधन के साथ मिलकर लड़ा। इन दोनों लोकसभा चुनावों में उन्होंने जीत हासिल की थी. 2019 में, उन्होंने अकोला और सोलापुर इन दो लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा। लेकिन इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अकोला से लोकसभा चुनाव लड़ने का यह उनका नौवां मौका था। वह 2024 में दसवीं बार अकोला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। 

इस बार एड. अंबेडकर ने शिवसेना के साथ गठबंधन किया है. इस पृष्ठभूमि में एड. अंबेडकर की खुद की उम्मीदवारी की घोषणा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी पार्टी का उम्मीदवार तय कर लिया है, ऐसे में राजनीतिक हलके में इस बात को लेकर बहस हो रही है कि भविष्य में उनकी क्या भूमिका होगी।