logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: विदर्भ के स्वर्ग चिखलदरा में पर्यटकों का लगा तांता, हर जगह दिखाई दे रही भीड़


अमरावती: विदर्भ का स्वर्ग, मेलघाट का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल चिखलदरा पिछले तीन दिनों से कोहरे में खोया हुआ है। रिमझिम बारिश और कड़ाके की ठंड ने चिखलदरा में खुशनुमा माहौल बना दिया है। पर्यटकों को इस माहौल का लुत्फ उठाने का मौका मिला है और चिखलदरा पर्यटन स्थल इस समय पर्यटकों से गुलजार है। रविवार की सुबह चिखलदरा शहर समेत पूरी सतपुड़ा पर्वत शृंखला कोहरे में खो गई।

शहर और पर्वत शृंखला से गुजरते समय कुछ ऊंचाई पर कोहरे की मोटी चादर के कारण दूर-दूर तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे माहौल में पहली बार चिखलदरा आने वाले पर्यटकों के लिए घाटों में घूमने का यह अनुभव बेहद रोमांचकारी है।

हर जगह दिखाई दे रही भीड़

चिखलदरा में हरिकेन पॉइंट, भीम कुंड, स्काईवॉक पॉइंट, गाविलगढ़ किला, देवी पॉइंट जैसे सभी महत्वपूर्ण पॉइंट पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी है। खासकर सुबह के समय चिखलदरा में इतना घना कोहरा छाया हुआ था कि थोड़ी दूर पर खड़ा व्यक्ति भी पहचान में नहीं आ रहा था। कई पर्यटकों ने इस कोहरे में घूमने का आनंद लिया। इस कोहरे के कारण चिखलदरा में बन रहे देश के सबसे बड़े स्काईवॉक के खंभे भी धुंधले हो गए। अब पूरे मानसून में चिखलदरा का वातावरण बेहद खूबसूरत बना रहेगा। घाटों से पहाड़ की ऊंची चोटी पर बसे चिखलदरा जाते समय गहरी घाटियों से भारी मात्रा में कोहरा उठता हुआ दिखाई देता है। कोहरे में डूबे चिखलदरा में भी पर्यटक पर्यटन का आनंद ले रहे हैं।