logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: बेमौसम बारिश से फलो की फसलों को भारी नुक्सान, सांसद बलवंत वानखेड़े ने सरकार से सहायता की मांग


अमरावती: प्री-मानसून और बेमौसम बारिश ने जिले में पूरी तरह कहर बरपा दिया है। बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान फलों की फसलों को हुआ है। संतरा, केला सहित कई फलों की फसले पानी में ख़राब हो गई है। बेमौसम बारिश के हुए नुक्सान का जायजा लेने के लिए सांसद बलवंत वानखेड़े जिले के अचलपुर तहसील के निजामपुर पहुंचे। जहां उन्होंने केले की नष्ट हुई फसल का जायजा लिया। इस दौरान सांसद ने किसानों से बातचीत भी की। 

सांसद बलवंत वानखड़े ने मांग की कि सरकार और प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण व सर्वेक्षण करें तथा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करें।

अमरावती जिले में मानसून पूर्व बारिश से 14,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। सांसद वानखड़े ने कहा कि, बेमौसम बारिश से  केला, प्याज, संतरा, तिल और अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार को खरीफ सीजन शुरू होने से पहले किसानों को राहत और वित्तीय सहायता प्रदान करनी चाहिए।