logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

अनिल देशमुख का महायुति पर हमला, कहा- तीन दलों की सरकार है पर उनके बीच कोई तालमेल नहीं


गोंदिया: अजित पवार के जन्मदिन को लेकर आयोजित भोज में शिवसेना नेताओं के शामिल नहीं होने पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं अब इसको लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार नेता अनिल देशमुख ने महायुति पर हमला बोला है। देशमुख ने कहा कि, राज्य में तीन दलों के गठबंधन वाली सरकार है लेकिन उनमे कोई समंज्यस नहीं है। आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर देशमुख गोंदिया जिले के दौरे पर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। 

देशमुख ने कहा, "शिवसेना के कुछ मंत्री शॉर्ट्स और बनियान पहने लोगों को घूंसा मारते हैं। कुछ शॉर्ट्स और बनियान पहनकर सिगरेट पीते बैठे हुए वहीँ उनके बेड पर रुपयों से भरा बैग रखा हुआ है। कोई रमी क्यों खेलता है। एक विधायक के रेस्ट हाउस में दो करोड़ क्यों मिलते हैं। ये सब घटनाएँ लगातार हो रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "चार-पाँच दिन बाद मंत्रियों से जुड़े कुछ नए घोटाले सामने आ जाते हैं। ऐसी घटनाएँ इसलिए होती हैं क्योंकि तीनों दलों के नेताओं के बीच तालमेल नहीं है। आम लोगों के मुद्दे दरकिनार कर दिए जाते हैं और मीडिया में उन पर चर्चा जारी रहती है।"

लाड़ली बहनो को लेकर देशमुख नेकहा, "लगभग ढाई करोड़ लाड़ली बहनें हैं। 14 से 15 हज़ार पुरुषों के नाम सामने आए हैं, सरकारी योजनाओं का लाभ लेते समय हम आधार कार्ड लेते हैं। और आधार कार्ड में पुरुष लिखा है या महिला, लाडला बहनों के भरोसे चुनाव जीतने की इतनी होड़ मची थी कि आम लोगों के टैक्स का पैसा जो सरकारी खजाने में जमा होता है, वो चुनाव में बांट दिया। हम सरकार में कैसे आ गए, होड़ के कारण ऐसा हुआ, इसलिए पुरुषों को भी लाड़ली बहनों का पैसा दे दिया गया।"