logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Asaram Bapu को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, 31 मार्च तक दी अंतरिम जमानत


नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बलात्कार मामले में जेल की सजा काट रहे आसाराम बापू को अदालत से बड़ी राहत मिली है। करीब 12 साल बाद अदालत ने आसाराम को जमानत दे दी है। स्वास्थ्य हालत को देखते हुए शीर्ष अदालत ने 31 मार्च तक अंतिरम जमानत दी है। ज्ञात हो कि, पिछले कई दिनों से आसाराम की तबियत सही नहीं चल रही है। जमानत देते हुए अदालत ने कई शर्ते भी लगाई हैं।

एजेंसी एएनआई के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने 2013 के बलात्कार मामले में मेडिकल आधार पर आसाराम बापू को अंतरिम ज़मानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि आसाराम सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं करेंगे और अंतरिम ज़मानत पर रिहा होने के बाद अपने अनुयायियों से नहीं मिलेंगे।

12 साल से जेल में बंद हैं आसाराम 

ज्ञात हो कि, अपने आश्रम में पढ़ने वाली छात्र के साथ यौन शोषण और अप्राकृतिक कृत्या करने के अपराध में अदालत ने दोषी पाया था। जिसके बाद अदालत ने आसाराम बापू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके बाद से आसाराम राजस्थान के जेल में बंद हैं।