logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

जिला बैंक में बच्चू कडू की मनमानी प्रबंधन; कांग्रेस नेता बबलू देशमुख ने कहा- फर्जी प्रस्ताव पास कर बैंक को लगाया करोड़ों का चूना


अमरावती: कांग्रेस जिला अध्यक्ष बबलू देशमुख ने प्रहार प्रमुख बच्चू कडु पर जिला सहकारी बैंक को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा, "जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और उनके समूह के संचालकों ने उपनियमों की अनदेखी कर मनमानी प्रबंधन शुरू कर दिया है। झूठे प्रस्ताव बनाकर, बहुमत के बिना भी कई प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। पिछले डेढ़ साल में बैंक को माल खरीदकर और निर्माण कार्य करके करोड़ों रूपये का चुना लगाया गया है।" इस दौरान बैंक संचालक रविद्र गायगोले ने सबूत भी पेश किए।

जिला बैंक में राजनीतिक माहौल फिर से गरमा गया है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता बबलू देशमुख समूह के संचालकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैंक में सत्ताधारी पार्टी द्वारा किए जा रहे अंधाधुंध कामों का लेखा-जोखा पेश किया। इस दौरान बच्चू कडु पर बैंक के अंदर धांधली करने के कई संगीन आरोप भी लगाए। 

देशमुख ने कहा कि, अध्यक्ष ने मात्र सात संचालकों को बैंक पर बिठाकर सत्ता हड़पी। फिर जब वे मंत्री थे, तब उन्होंने कई गलत निर्णय लिए। बैंक में अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यकारी समिति का गठन भी अवैध रूप से किया गया। अब नाबार्ड ने भी इस समिति पर कटाक्ष किया है। जबकि डेढ़ साल से शासकों के खिलाफ शिकायतें प्रशासन और सरकार स्तर के साथ-साथ न्यायालय में लंबित हैं, अब इस पर निर्णय होने शुरू हो गए हैं। इसके कारण अध्यक्ष को अयोग्य घोषित किया गया।"

देशमुख ने आगे कहा कि, "न्यायालय ने इस पर तत्काल रोक लगा दी है। लेकिन जब वे यह जश्न मना रहे हैं, तो यह जश्न अस्थायी है। क्योंकि सुनवाई के बाद इसे रद्द भी किया जा सकता है, इस समय संचालकों ने आशा व्यक्त की। करोड़ों रुपए कम्प्यूटर खरीदने पर खर्च किए गए। पदाधिकारियों के सभागृह की व्यवस्था करते समय भी बड़ी राशि इस पर खर्च की गई है। यात्रा भत्ता जब देय नहीं था, तब निकाला गया, शिक्षकों का बीमा केवल बीमा कंपनी से प्राप्त कमीशन के लिए किया गया, जबकि यह नियमानुसार नहीं था।"