logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बच्चू कडू का सरकार से सवाल - यदि आप मराठा तेली के रूप में प्रमाण पत्र दे रहे हैं तो मराठा कुनबी के रूप में प्रमाण पत्र देने में क्या समस्या है


बुलढाणा: विकलांगता मंत्रालय के अध्यक्ष विधायक बच्चू कडू ने आज बुलढाणा जिले का दौरा किया और खामगांव में जगदंबा देवी के दर्शन किये. इस दौरान मराठा आरक्षण को लेकर उन्होंने सरकार से सवाल किया है. कडू ने सवाल किया कि यदि आप मराठों को ओबीसी में जाति प्रमाण पत्र नहीं दे रहे हैं तो बताएं कि मराठा कौन है. मराठा का पेशा कृषि है।

उन्होंने कहा कि मराठा समाज खेती करता है. वह व्यापारी नहीं है और अगर वह खेती करने वाला व्यापारी नहीं है, तो वह ओबीसी है. कुछ लोग दबाव में आकर कुछ भी करने की कोशिश कर रहे हैं.

बच्चू कडू ने कहा, “मराठा एक सामूहिक नाम है. एक जाति का नहीं, मराठा कुनबी है, कुनबी मराठा है. मराठा तेली महाराष्ट्र में भी मौजूद है, यह कुनबी नहीं बल्कि तेली है. यदि आप मराठा तेली के रूप में प्रमाण पत्र दे रहे हैं तो मराठा कुनबी के रूप में प्रमाण पत्र देने में क्या समस्या है।” बच्चू कडू ने कहा कि इसका समाधान निकालना जरूरी है.