logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

बिहार में एनडीए की जीत पर नागपुर में बीेजेपी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जश्न


नागपुर: बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शानदार जीत दर्ज कर एक बार फिर सत्ता में वापसी की है। इस ऐतिहासिक जीत की खुशी नागपुर में भी देखी गई, जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने धंतोली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में जमकर जश्न मनाया।

परिणाम घोषित होते ही कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-ताशों की थाप पर समर्थकों ने नाचते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व को जीत का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में मतदान किया है।

नागपुर के जिला अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जनता ने जातिवाद और भ्रम फैलाने वाली राजनीति को नकारते हुए एनडीए सरकार पर फिर से विश्वास जताया है। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को चुनावी जीत का मुख्य कारण बताया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का परिणाम है।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय पर देशभक्ति गीत बजाए गए और आतिशबाजी से वातावरण गूंज उठा। कई समर्थकों ने तिरंगा लहराकर ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारे लगाए। नागपुर कार्यालय में मनाया गया यह उत्सव प्रदेशभर में एनडीए के राजनीतिक आत्मविश्वास और संगठन की ताकत का प्रतीक बना।