logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: 'मला आमदार झाल्यासारखं वाटत' जमकर नाचे विधायक राजू करेमोरे, वीडियो हुआ वायरल


भंडारा: भंडारा जिले के तुमसर मोहाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजू कारेमोरे का एक वीडियो सामने आ रहा है। जिसमें विधायक मराठी के मशहूर गाने 'मला आमदार झाल्यासारखं वाटत' पर जमकर नाचते हुए दिखाई देरहे हैं। विधायक का यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिवाली के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में मंडियों (मेलों) का आयोजन शुरू हो गया है। हर गांव में मंडई का आयोजन होता है। इस अवसर पर लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए राजनीतिक नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। तो ऐसे ही एक कार्यक्रम में जब विधायक राजू कारेमोरे आये। 

इसी दौरान आयोजकों ने मराठी का सुपरहिट गाना 'मला आमदार झाल्यासारखं वाटत' बजा। यह बजते ही विधायक खुद को नाचने से रोक नहीं पाए। विधायक पूरी मस्ती के साथ नाचना शुरू कर दिया और लगातार नाचते रहे। इसी दौरान किसी ने विधायक का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।