logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: गोसीखुर्द प्रोजेक्ट प्रभावितों का अनोखा विरोध, गणतंत्र दिवस पर पानी की टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारी


भंडारा: भंडारा जिले के गोसीखुर्द प्रोजेक्ट से प्रभावित लोगों के कई अहम मुद्दे लंबे समय से पेंडिंग हैं। अपनी मांगों को लेकर प्रभावितों ने अब तक कई बार आंदोलन और विरोध मार्च निकाले, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। सरकार की ओर से बार-बार यह कहा गया कि गोसीखुर्द से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा, बावजूद इसके आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो सकी हैं।

इन्हीं लंबित मांगों के विरोध में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोसीखुर्द प्रोजेक्ट से प्रभावित लोगों ने भंडारा जिले के कवड़सी फाटा के पास पानी की टंकी पर चढ़कर एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का ठोस और स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। यह विरोध प्रदर्शन एक बार फिर सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच के फर्क को उजागर करता है।