logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Big News: लाड़ली बहना योजना से पांच लाख महिलाएं हुई बाहर, मंत्री अदिति तटकरे ने ट्वीट कर दी जानकारी


मुंबई: महायुति सरकार (Mahayuti Government) की सबसे मशहूर योजना लड़की बहाना योजना (Laadli Bahna Yojana) से पांच लाख लाभार्थी बाहर हो गए हैं। नए नियमों के कारण ये महिलाएं योजना से बाहर हुई है। इस बात की जानकारी महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे (Aditi Tatkare) ने खुद इसकी जानकारी दी। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति के लिए फायदेमंद साबित हुई मुख्यमंत्री माझी लड़की योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसके तहत पांच लाख महिला योजना से बाहर हो गई हैं। नए मानदंड के बाद महिलाओं को अपात्र घोषित किया गया है। इस बात की जानकारी खुद मंत्री अदिति तटकरे ने दी।

अपने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट में तटकरे ने कहा, “28 जून 2024 और 3 जुलाई 2024 को जारी सरकारी निर्णयों के अनुसार, जो महिलाएं अपात्र पाई जाती हैं उन्हें “मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन” योजना से बाहर रखा जा रहा है। अयोग्यता मानदंड के अनुसार, संजय गांधी निराधार योजना की 2,30,000 महिला लाभार्थियों को बाहर रखा गया है। इसके अलावा, 65 वर्ष से अधिक आयु की 1,10,000 महिलाओं को इस योजना से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। ऐसी 1,60,000 महिलाएं हैं जिनके परिवार के सदस्यों के नाम पर चार पहिया वाहन हैं, वे नमोशक्ति योजना की लाभार्थी हैं और उन्होंने स्वेच्छा से इस योजना से अपना नाम वापस ले लिया है। तदनुसार, कुल पांच लाख महिलाएं अब अपात्र हो गई हैं।


ज्ञात हो कि, हाल में हुई विधानसभा चुनाव में महायुति सरकार की वापसी में लाड़ली बहना योजना बड़ा रोल अदा किया था। चुनाव में पहले महायुति ने इस योजना की घोषणा की थी। योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1500 रूपये दिए जा रहे हैं। अपात्र महिलाओं को अब फ़रवरी महीने से पैसे नहीं मिलेगा। हालांकि, तटकरे ने योग्य महिलाओं को फ़रवरी महीने की किश्त जल्द ही जारी करने की बात कही।