logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर में भाजपा पदाधिकारी की पत्नी ने मांगा राष्ट्रवादी काँग्रेस का टिकट


चंद्रपुर: महानगरपालिका के आगामी चुनावों के मद्देनज़र शहर का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही दलों में टिकट को लेकर भारी खींचतान देखने को मिल रही है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने भी शहर में मनपा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की परख शुरू कर दी है। इसके तहत आज चंद्रपुर शहर में इच्छुक उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए गए।

इन इंटरव्यू के दौरान महानगरपालिका के तीन पूर्व नगरसेवकों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) से टिकट की मांग की। विशेष रूप से उल्लेखनीय बात यह रही कि भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राशिद हुसेन की पत्नी इस्मत राशीद हुसेन ने भी राष्ट्रवादी कांग्रेस से उम्मीदवार बनने की इच्छा जताते हुए इंटरव्यू दिया।

राशिद हुसेन को विधायक किशोर जोरगेवार का करीबी माना जाता है, ऐसे में इस घटनाक्रम से भाजपा के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के प्रदीप दे, धनराज सावरकर, बंटी परचाके, साथ ही पूर्व नगरसेविका नीलम अक्केवार के पति सचिन अक्केवार ने भी इंटरव्यू दिए हैं।

इन घटनाक्रमों से यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि शहर की राजनीति में दल-बदल को रफ्तार मिली है। वहीं, आने वाले दिनों में भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों से टिकट न मिलने वाले कार्यकर्ताओं में असंतोष और गहराने की संभावना जताई जा रही है, जिससे बड़े पैमाने पर दल-बदल देखने को मिल सकता है।