logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

भाजपा ने राहुल गाँधी को बताया आधुनिक मीर जाफर, अमित मालवीय बोले- पाकिस्तान की तरह पूछे रहे कितने राफेल गिराए?


नई दिल्ली: भाजपा (BJP) नेता अमित मालवीय (Amit Malviya) ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस (Congress) नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दो पोस्टर शेयर किए हैं। पहले फोटो में राहुल और पाकिस्तान (Pakistan) के आर्मी चीफ जनरल आसिफ मुनीर (Asif Munir) का चेहरा एक साथ दिखाया गया है। इसके साथ ही कहा कि, "दोनों की विचारधारा एक जैसी है।"

मंगलवार को मालवीय ने इस पोस्टर के साथ लिखा- राहुल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई तक नहीं दी। वे अक्सर पूछते हैं कि हमने कितने विमान खोये। लेकिन, राहुल ने कभी यह नहीं पूछा कि इस युद्ध में भारतीय सेना ने कितने पाकिस्तानी विमान मार गिराए या कितने हवाई अड्डे नष्ट किए गए।

इसके साथ ही मालवीय ने एक और पोस्टर जारी कर राहुल को आधुनिक मीर जाफर बताया है। वस्तुतः मुगल सेनापति मीर जाफर अंग्रेजों का मित्र था।इस पोस्टर में राहुल पाकिस्तान सीमा पर प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की पीठ पर बैठे नजर आ रहे हैं। वे भारतीय सीमा की ओर देख रहे हैं और पूछ रहे हैं कि हमने कितने विमान खोये? शाहबाज़ नीचे कहता है, ज़ोर से पूछो।

राहुल लगातार विदेश मंत्री एस. जयशंकर की आलोचना कर रहे हैं। यही नहीं राहुल सहित कांग्रेस पार्टी ने जयशंकर पर ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को सूचना देने का आरोप लगाया है। राहुल सहित कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, जिसके कारण वायुसेना को नुकसान हुआ। इसके साथ ही विदेश मंत्री का एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है।

मीर जाफ़र कौन था?

मीर जाफ़र एक मुगल सेनापति था। जिसे भारतीय इतिहास में विश्वासघात का प्रतीक माना जाता है। वह 1757 में प्लासी के युद्ध में अंग्रेजों से मिल गये और नवाब सिराजुद्दौला को धोखा दिया। मीर जाफर ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ एक गुप्त संधि की, जिसके परिणामस्वरूप सिराजुद्दौला की हार हुई और भारत में ब्रिटिश सत्ता की नींव पड़ी। बाद में अंग्रेजों ने मीर जाफर को बंगाल का नवाब बना दिया।

राहुल ने 4 दिन में दो बार विदेश मंत्री पर निशाना साधा

19 मई: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा- विदेश मंत्री की चुप्पी निंदनीय है और इससे सब कुछ स्पष्ट हो जाता है। मैं पुनः पूछना चाहूंगा कि उन्हें ऐसा करने का अधिकार किसने दिया? उनकी कार्रवाई के कारण हमारी वायुसेना को कितने विमान गंवाने पड़े?