logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर स्नातक सीट जीतने को भाजपा की बूथ स्तर पर तैयारी, सुधाकर कोहले ने रखा 8 लाख मतदाता जोड़ने का लक्ष्य


नागपुर: नागपुर विभाग स्नातक चुनाव में पिछली हार को भुलाकर इस बार जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के मतदार पंजीयन प्रमुख सुधाकर कोहले ने दावा किया है कि इस बार भाजपा यह सीट दोबारा जीतकर रहेगी। कोहले ने बताया कि भाजपा बूथ स्तर पर तैयारी कर रही है और आठ लाख नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, स्वयं के उम्मीदवारी के सवाल पर कोहले ने कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई "हर ज़िम्मेदारी" को निभाने के लिए तैयार हैं।