logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

NMC ने शुरू किया 'स्वच्छ दिवाली, शुभ दिवाली', अभियान पूरे शहर में बने 102 विशेष कचरा केंद्र


नागपुर: दीपावली के पावन पर्व को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, नागपुर मनपा ने 'स्वच्छ दिवाली, शुभ दिवाली' नामक विशेष अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभिनव कदम का उद्देश्य त्यौहार के पूर्व घरों की व्यापक साफ-सफाई के बाद निकलने वाले कचरे का उचित और पर्यावरण-अनुकूल निपटान सुनिश्चित करना है।

इस अभियान के तहत पूरे शहर में 102 स्थानों पर विशेष कचरा संग्रहण केंद्र स्थापित किए गए हैं। अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए, नगर आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने सोमवार को सिविल लाइंस स्थित मनपा मुख्यालय में पहले संग्रहण केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि दिवाली के दौरान बड़ी मात्रा में पुराना सामान, स्क्रैप और ई-कचरा निकलता है।

इस कचरे को शहर में फैलने से रोकने के लिए नगर निगम द्वारा यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी मात्रा में कचरा मनपा के केंद्रों में दान करें। इससे प्राप्त वस्तुओं को ज़रूरतमंदों में वितरित किया जाएगा। साथ ही, प्राप्त कपड़ों से कपड़े के थैले भी बनाए जाएँगे।

कचरा संग्रहण केंद्र नागरिकों के लिए अपने घरों से पुराना फर्नीचर, टूटी हुई प्लास्टिक की वस्तुएँ, ई-कचरा और अन्य अपशिष्ट पदार्थ जमा करने का एक उपयुक्त स्थान बनेगा। इससे वे इस कचरे को सड़क पर या कूड़ेदान में फेंकने के बजाय सीधे मनपा को सौंप सकेंगे, जिससे शहर की स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। मनपा प्रशासन ने नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और दिवाली को वास्तव में स्वच्छ और शुभ बनाने की अपील की है।